ढोल नृत्य मूलतः जालौर ज़िले में किया जाता है। इसका आयोजन विवाहोत्सव पर माली, ढोली, सरगड़ा और भील जाति के लोगों द्वारा किया जाता है। यह नृत्य केवल पुरुष करते हैं, इसमें चार-पांच ढोल एक साथ बजाये जाते हैं, ढोल के साथ थाली और झांझर भी बजायी जाती है, ढोल और थाली को बजाने के लिए नीम या सागवान की पतली डालियाँ काम में ली जाती हैं, मुख्य ढोल का वादक अपने ढोल को थाकना शैली में बजाना शुरू करता है, थाकना शैली में ढोल नर्तकों को नृत्य में आमंत्रित करने के लिए बजाया जाता है;थाकना वादन समाप्त होते ही कोई नर्तक अपने मुंह में तलवार, कोई अपने हाथों में डंडे लेकर, कोई भुजाओं में रूमाल लटका कर और शेष लयबद्ध अंग संचालन में नृत्य करना शुरू कर देते हैं। ढोल नृत्य करने वाले सरगडा और ढोली जाति के लोग पेशेवर लोक-गायक और ढोल वादक हैं, जो कला की दृष्टि से दक्ष होते हैं।
जुड़्योड़ा विसै