चाकसू
चाकसू जयपुर क्षेत्र का एक प्राचीन कस्बा है, जिसके भूगर्भ में महत्त्वपूर्ण पुरातत्त्वीय सम्पदा छिपी पड़ी है। चाकसू जयपुर से लगभग 45 किलोमीटर दक्षिण में जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवस्थित है। इसका प्राचीन नाम चम्पावती प्रसिद्ध है, जो प्राचीन लेखों