यह बालिकाओं का हास्य खेल है। एक लड़की धूल का बड़ा सा ढेर बनाकर उसके पास बैठ जाती है और उस पर हाथ फेरने लगती है। इसके बाद दूसरी लड़कियां गोल घेरे में खड़ी होकर उससे सवाल पूछती हैं और वह उत्तर देती है। ये प्रश्नोत्तर बड़े रोचक और हास्यबोध से भरे होते हैं। गोल घेरे में खड़ी लड़कियों में से एक बैठी हुई लड़की से सवाल पूछती है –

‘बुढ़िया-बुढ़िया, क्या घोट रही है ?’

वह कहती है – ‘भांग !’

‘भांग पीकर क्या करेगी ?’

‘पागल होऊंगी !’

‘पागल होकर क्या करेगी ?’

‘सुई ढूंढूंगी !’

‘सुई का क्या करेगी ?’

‘थैली सिलूंगी !’

‘थैली का क्या करेगी ?’

‘रुपये डालूंगी !’

‘रुपयों का क्या करेगी ?’

‘गाय लाऊंगी !’

‘गाय का क्या करेगी ?’

‘दूध पिऊंगी !’

इस अंतिम उत्तर पर सभी लड़कियां एक साथ कहती हैं – ‘दूध की जगह मूत्र पी ले !’

इसके बाद बुढ़िया बनी लड़की खीझते हुए उन लड़कियों के पीछे दौड़ती है और हाथ लगाने का प्रयास करती है। जब वह किसी लड़की को छू लेती है तो उसे खेल के अगले चरण में बुढ़िया बनना पड़ता है।

जुड़्योड़ा विसै